अधिकारियों ने जेल में से चौदह मोबाइल, 442 नशीले कैप्सूल, आठ सिगरेट की डिब्बियां, डाटा केबल, चार्जर व 309 जर्दें की पुड़ियां संग छह हवालाती काबू किए हैं। थाना सिटी पुलिस ने दो कैदी व चार हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जेल अधिकारियों ने अचानक बैंरकों में चेकिंग की। यहां पर बंद हवालाती गुरचरण सिंह, कैदी नाहना, कैदी दलबीर सिंह, हवालाती जगराज सिंह, कर्णदीप सिंह व बोबी से एक-एक मोबाइल और एक डाटा केबल पकड़ी है। इसके अलावा अधिकारियों को जेल परिसर से कुछेक पैकेट मिले हैं, जो बाहर से जेल परिसर के अंदर फेंके गए थे। उक्त पैकेट में से आठ टच स्क्रीन मोबाइल, 309 जर्दे की पुड़ियां, एक चार्जर, आठ डिब्बी सिगरेटों की व 442 नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। थाना सिटी पुलिस ने उक्त सामग्री अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।