फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट सतर्कता दिखाने वाले 13 रेलकर्मी सम्मानित

रेलवे में सुरक्षित रेल संचालन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 13 रेलकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। सम्मानित कर्मचारियों में रामपाल (पॉइंट्समैन), आदित्य सक्सेना (पॉइंट्समैन), विकास सैनी (स्टेशन मास्टर), सिमरनजीत सिंह (लोको पायलट), सुबोध कुमार (सहायक लोको पायलट), ज्ञान प्रकाश (लोको पायलट), मनिंदर भाटिया (सहायक लोको पायलट), रोहित कुमार (पॉइंट्समैन), राजेश कुमार (कीमैन), प्रवीण कुमार (स्टेशन मास्टर), लवकेश मीणा (पॉइंट्समैन), जितेंद्र कुमार (ट्रेन मैनेजर) तथा ब्रजेश कुमार (ट्रेन मैनेजर) शामिल हैं। इन सभी को ट्रेनों के सुरक्षित संचालन, रेल पटरियों के रखरखाव और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें