फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना पंजाब के जिला यूथ अध्यक्ष शिव कुमार शिवा का मिला शव

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Fri, 12 Dec 2025 12:59 PM IST

शिवसेना पंजाब के जिला यूथ अध्यक्ष शिव कुमार शिवा का खून से लथपथ शव मिला है। परिजनों ने कुछ लोगों पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि गत छह दिसंबर को पुलिस को शहर के बूड़ा गुज्जर रोड पर एक युवक का शव मिला था। कई दिनों तक शव की शिनाख्त न होने पर बाबा शनिदेव सोसायटी जब वीरवार को मृतक का अंतिम संस्कार करने लगी तो परिजनों को उसकी पहचान हो गई जो शिव सेना पंजाब का जिला यूथ अध्यक्ष शिव कुमार शिवा का शव निकला। इस घटना का पता चलते ही शिव सेना कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। परिजन व शिव सेना कार्यकर्ता आज एसएसपी कार्यालय के बाहर शव रख कर धरना भी दे सकते हैं।शिव सेना पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गर्ग ने बताया कि पांच दिसंबर को शिव कुमार को एक युवक दोपहर दो बजे घर से ले गया था। पांच बजे अचानक शिवा का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने लगा। शिव की काफी तलाश की मगर वो नहीं मिला। उन्होंने इसकी शिकायत भी पुलिस को दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें