फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में सुखबीर सिंह बादल का दौरा, कई दलों के नेता अकाली दल में शामिल

Sun, 29 Mar 2026 01:49 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल शनिवार देर शाम पठानकोट के लामिनी क्षेत्र में पार्टी नेताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उनका स्वागत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया।सुखबीर सिंह बादल के दौरे ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया। इस दौरान उनके साथ विधायक गुरबच्चन सिंह बब्बेहाली, पार्टी सचिव एडवोकेट अशोक शर्मा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सुरिंदर सिंह मिंटू ने किया। जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से जुड़े कई समर्थकों ने अकाली दल में शामिल होकर पार्टी को मजबूती दी। इस मौके पर नए शामिल हुए सदस्यों का स्वागत करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि पार्टी पंजाब के विकास और लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। अवतार सिंह कलेर ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में वास्तविक विकास केवल अकाली दल के शासनकाल में हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें