पंजाब यूनिवर्सिटी में जेएनयू के छात्र नेताओं ने शिक्षा आंदोलन के समर्थन में छात्रों को संबोधित किया। छात्र नेता आमीन ने लाठीचार्ज में बड़ी संख्या में छात्रों के घायल होने का दावा करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। वहीं अदिति ने कहा कि यह सिर्फ छात्रों का नहीं, बल्कि देश के भविष्य का आंदोलन है और अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ना चाहिए।