पंचकूला के अमरावती इनक्लेव में 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक की खून से लथपथ लाश किराए के कमरे में मिली है। उसके हाथों पर तेजधार हथियार से करीब 50 से अधिक वार के निशान पाए गए हैं। वहीं गर्दन पर भी गहरे घाव थे। कमरे में खून के छींटे दीवारों और फर्श पर फैले हुए थे। दीवार पर खून के छींटों के बीच लिखा था आई कान्ट कॉल। मृतक की पहचान बंगला ऋषिकेश निवासी हैदराबाद के रूप में हुई है जो 30 मार्च को हैदराबाद से अमरावती पहुंचा था। 4 अप्रैल को उसने एनक्लेव में एक कमरा किराए पर लिया था। वह अकेला रह रहा था और एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।