फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरबजीत कौर का पाकिस्तान में निकाह, भारत लौटने की संभावना लगभग खत्म

पंजाब से ननकाना साहिब माथा टेकने गई सरबजीत कौर के वापस लौटने की संभावना लगभग खत्म हो चुकी हैं। यह दावा भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने किया है। एजेंसियों के अनुसार सरबजीत कौर उर्फ नूर हुसैन ने अपने निकाह को कानूनी मान्यता दिलाने के लिए पति नासिर हुसैन के साथ पाकिस्तान के शेखुपुरा की अदालत में अर्जी दाखिल की है। इसके अलावा उसने वीजा अवधि बढ़ाने और पाकिस्तानी नागरिकता हासिल करने की भी याचिका लगाई है। कानूनी दस्तावेजों और जांची जा रही शपथ-पत्रीय जानकारी के आधार पर पाक अदालत में यह मामला अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। अधिकारियों का यह भी मानना है कि इस तरह के मामलों में कई बार सोशल मीडिया के संपर्क, धार्मिक यात्राओं का दुरुपयोग तथा सीमा-पार एजेंटों की सक्रियता देखी जाती है। यही वजह है कि ऐसे मामलों को अब बड़ी सुरक्षा चुनौती माना जा रहा है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें