फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा वड़िंग का विपक्ष पर हमला: BJP और अकाली दल के मजबूत होने के दावों को बताया गलत

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Mon, 15 Jun 2026 07:12 PM IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भाजपा, शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों की गतिविधियां बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि उनका जनाधार भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए नगर समिति चुनावों के नतीजे इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं।राजा वड़िंग ने कहा कि वह इस बात से सहमत नहीं हैं कि अन्य राजनीतिक दल पंजाब में मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि करीब 10 दिन पहले हुए नगर समिति चुनावों में भाजपा और अकाली दल के प्रदर्शन ने उनकी वास्तविक स्थिति को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले यह माहौल बनाया जा रहा था कि भाजपा पंजाब में लगातार मजबूत हो रही है, जबकि शिरोमणि अकाली दल ने भी राज्यभर में रैलियां आयोजित कीं। वड़िंग ने कहा कि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने लगभग 40 रैलियों को संबोधित किया, लेकिन इसके बावजूद चुनावी नतीजों में पार्टी का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें