फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला रैली में राहुल गांधी की सख्त हिदायत, पंजाब कांग्रेस को एकजुट रहने का संदेश

Sat, 28 Feb 2026 06:55 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

अनाज मंडी में मनरेगा मजदूर किसान बचाओ महा रैली में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, डॉ. राजकुमार वेरका, बरनाला के विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, प्रताप सिंह बाजवा, सुखपाल सिंह खैरा, बीबी राजिंदर कौर भट्ठल, डॉक्टर धर्मवीर गांधी, गुरजीत सिंह औजला, पूर्व मंत्री व कांग्रेसी विधायक राणा गुरजीत सिंह समेत कई सीनियर लीडर माैजूद रहे। राहुल गांधी ने ये भी कहा की पंजाब हमारी ताकत है। जब भी मैं यहां आता हूं, मुझे बहुत खुशी होती है क्योंकि मुझे यहां भारत की ताकत और भारत की नींव दिखाई देती है। आप हमारे रक्षक हैं, आप हमारी नींव हैं, और हम आपसे प्यार करते हैं। राहुल की रैली के लिए सियासी रणनीति के तहत मालवा क्षेत्र को चुना गया है। बरनाला मालवा का केंद्र है। कांग्रेस मालवा से अपना सूखा खत्म करना चाहती है। इसलिए राहुल गांधी यही से चुनाव हुंकार भरने आए हैं। राहुल ने मनरेगा के संशोधन बिल और अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील पर केंद्र सरकार को घेरते हुए मजदूरों और किसानों को साधा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें