फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Politics: अरविंद खन्ना ने छोड़ी BJP, शिअद में शामिल; संगरूर में बदले सियासी समीकरण

पंजाब में सिसायत में बड़ी हलचल हुई है। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की अटकलों के बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। संगरूर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना शिअद में शामिल हो गए हैं। महाशिवरात्रि के दिन शिअद प्रमुख सुखबीर बादल अरविंद खन्ना के संगरूर स्थित निवास स्थान पर पहुंचे और अरविंद खन्ना को पार्टी में शामिल करवाया। अरविंद खन्ना भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और दो बार विधायक भी रह चुके हैं। अरविंद खन्ना समाजसेवी संस्था उम्मीद फाउंडेशन के जरिए निःशुल्क मेडिकल सुविधाएं देने के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। खन्ना भारतीय जनता पार्टी में जनवरी 2022 में शामिल हुए थे। इससे पहले वे कांग्रेस में थे। मौजूदा समय में वे प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष  हैं। खन्ना, भाजपा पंजाब की कोर समिति और वित्त समिति के सदस्य हैं। इससे पहले खन्ना ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के महासचिव, पीपीसीसी कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें