बठिंडा शहर के वार्ड नंबर 5 से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी हरबंस कौर ने 200 से अधिक मतों से जीत दर्ज की है। हरबंस कौर कुलतार सिंह संधवां की सास हैं। जीत के बाद हरबंस कौर ने कहा कि यह उनका पहला चुनाव था और जनता ने उन पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि वार्ड के जो भी अहम मुद्दे होंगे, उन्हें सबसे पहले हल किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। जीत के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।