फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Congress Crisis: राहुल गांधी को सौंपी गई बगावत की रिपोर्ट, हाईकमान जल्द लेगा अंतिम फैसला

Fri, 17 Jul 2026 02:45 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब कांग्रेस में बगावत की विस्तृत रिपोर्ट राहुल गांधी के टेबल पर पहुंच चुकी है। वे अब इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से चर्चा करेंगे। उसके बाद इस मसले पर हाईकमान की ओर से अंतिम फैसला लिया जाएगा। हालांकि नाराज नेताओं को हाईकमान ने दिल्ली बुला रखा था मगर राहुल गांधी ने बागी नेताओं के झंडाबरदार पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को मिलने का समय नहीं दिया। पार्टी सूत्र बताते हैं कि राहुल गांधी कार्यालय से चन्नी समेत अन्य नेताओं को संगठन सचिव केसी वेणुगोपाल से मिलने को कहा गया। उधर, केसी वेणुगोपाल को भी निर्देशित किया गया था कि वे वीरवार को नाराज नेताओं से बातचीत करेंगे और वीरवार को ही टिप्पणी समेत अपनी विस्तृत रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेंगे। सूत्राें ने बताया कि देर शाम वेणुगोपाल ने अपनी रिपोर्ट राहुल गांधी कार्यालय को भेज दी है। वीरवार को बतौर सांसद एवं पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद एवं पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा, सांसद डॉ. अमर सिंह, विधायक परगट सिंह, विधायक सुखपाल सिंह खैरा समेत अन्य नाराज नेता दिल्ली पहुंचे हुए थे। दिल्ली में इन नेताओं की मुलाकात राष्ट्रीय महासचिव एवं कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला से भी हुई। उधर, केसी वेणुगोपाल ने सभी नेताओं से सामूहिक और वन-टू-वन मुलाकात कर इस पूरे विवाद में उनका पक्ष और राय जानी। वेणुगोपाल से बैठक के दौरान असंतुष्ट खेमे ने अपना दबाव बनाए रखा मगर नाराज नेताओं से संगठनात्मक बदलाव की जिद छोड़कर चुनाव से पहले एकजुटता बनाए रखने पर जोर देने को कहा गया। इस पर नाराज नेताओं ने केसी को बताया कि वे सूबे में चुनाव से पहले नेतृत्व परिवर्तन और सीएम फेस की मांग क्यों कर रहे हैं? पार्टी सूत्र बताते हैं कि केसी से बैठक के दौरान नाराज नेताओं ने पंजाब के प्रभारी भूपेश बघेल की भूमिका पर भी सवाल खड़ा किया। नाराज नेताओं का कहना था कि प्रभारी की ओर से उनकी बात सही ढंग से हाईकमान के समक्ष नहीं रखी गई। इसलिए वे हाईकमान से मिलना चाहते थे। बैठक में पंजाब संगठन की स्थिति, चुनावी तैयारियां और गुटबाजी पर विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें