फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Budget 2026: सीएम भगवंत मान बोले यह बजट तरक्की का एफिडेविट

Sun, 08 Mar 2026 05:16 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह बजट राज्य के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का जो वादा किया गया था, उसे पूरा करने का दिन आ गया है। सीएम मान ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया बजट सिर्फ आंकड़ों का दस्तावेज नहीं बल्कि पंजाब की तरक्की का एफिडेविट है। इस बजट में किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने विपक्ष पर भी पलटवार करते हुए कहा कि जो लोग खजाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि यह बजट जनता के हित में बनाया गया है और इससे पंजाब के विकास को नई गति मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें