डीएम रंधावा की आत्महत्या के बाद आयोजित स्मृति सभा में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान बाजवा ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाते हुए कहा कि सच सामने लाने के लिए सीबीआई जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बताया जा रहा है कि डीएम रंधावा ने आत्महत्या से पहले लालजीत सिंह भुल्लर पर आरोप लगाए थे, जिसके बाद यह मामला और गंभीर हो गया है। बाजवा ने कहा कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और परिवार को इंसाफ मिल सके।