फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Punjab Visit: राजा वड़िंग का पीएम मोदी पर हमला, बोले- 12 साल में पंजाब को कुछ नहीं मिल

Sat, 18 Jul 2026 04:52 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 12 वर्षों के कार्यकाल में पंजाब को कुछ नहीं दिया। उनके राज्य दौरे चुनावी लाभ हासिल करने तक सीमित रहे। वड़िंग ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रधानमंत्री पुराने वादे दोहराने के लिए पंजाब पहुंच जाते हैं जबकि राज्य की प्रमुख समस्याएं आज भी जस की तस हैं। राजा वड़िंग ने कहा साल 2017 से केंद्र सरकार पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राज्य को उसका अधिकार तभी मिलेगा जब यहां भाजपा की सरकार बनेगी। वड़िंग ने प्रधानमंत्री पर समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब की जनता ऐसे प्रयासों को कभी सफल नहीं होने देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें