फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर से पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव 2027 का किया आगाज, AAP-कांग्रेस पर साधा निशाना

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sat, 18 Jul 2026 01:42 PM IST

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह और नितिन नबीन के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा के लिए एक मजबूत राजनीतिक पिच तैयार कर गए हैं। विरोधियों पर तल्ख तेवरों के साथ घेराबंदी करते हुए पीएम ने सूबे में चुनावी बिसात बिछा दी है। वहीं, भाजपा जिन मुद्दों को लेकर मतदाताओं के बीच जाएगी, उन्हें भी मोदी ने शुक्रवार को जालंधर में मंच से उछाला। पंजाब में युवा, किसान, कर्मचारी और महिलाओं पर भाजपा का मुख्य फोकस रहेगा, इसके संकेत भी प्रधानमंत्री दे गए। पंजाब में फरवरी 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसे लेकर सभी सियासी दल जोर-आजमाइश में लग चुके हैं। भाजपा ने भी पूरी तरह से कमर कस ली है। नतीजतन, फरवरी से लेकर अब तक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एक-एक बार, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो बार पंजाब आ चुके हैं। पंजाब के भाजपा नेता दावा करते हैं कि पश्चिम बंगाल की तरह भाजपा इस बार पंजाब में भी कमल खिलाने को बेताब है और इसके लिए हर तरह के रणनीतिक दांव-पेच का इस्तेमाल किया जाएगा।शुक्रवार को मोदी जालंधर पहुंचे और 5470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए पीएम ने पंजाबियों को इस बात का अहसास कराने की कोशिश की कि सूबे में भाजपा सरकार न होने के बावजूद केंद्र सरकार की सौगातों का पिटारा पंजाब के लिए हमेशा खुला था और खुला रहेगा। इसके बाद उन्होंने सूबे में राजनीतिक विरोधियों पर चौतरफा हमला बोला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें