पंजाब के लुधियाना में बस कर्मचारियों ने किलोमीटर स्कीम और अपनी मांगों की अनदेखी के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपने अधिकारों के लिए मोर्चा खोला। कर्मचारियों ने कहा कि आज सरकार को पनबस का टेंडर खोलना था, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया, जबकि पीआरटीसी के मामले में भी सरकार की ओर से कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने बताया कि जब तक सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक बसों का संचालन बंद रहेगा।