फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG सिलेंडर महंगा, दाल-तेल के बढ़े दाम: ट्राइसिटी में रसोई से रेस्टोरेंट तक महंगाई की मार

Mon, 08 Jun 2026 03:03 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

रसोई में लगी महंगाई की आंच हर घर का बजट झुलसाने लगी है। घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी के साथ दाल, खाद्य तेल, मसाले और रोजमर्रा के सामान पहले ही आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। बढ़ते खर्च का असर अब सिर्फ घर की रसोई तक सीमित नहीं है बल्कि होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में मिलने वाली थाली से लेकर फास्ट फूड तक महंगा हो गया है। गृहिणियों, नौकरीपेशा लोगों, मध्यम वर्गीय परिवारों और छोटे कारोबारियों का कहना है कि आमदनी की रफ्तार थमी हुई है जबकि महंगाई हर महीने नया झटका दे रही है। ट्राइसिटी में रसोई से लेकर सफर और बाजार तक हर मोर्चे पर लोगों की जेब पर बोझ बढ़ता जा रहा है। चंडीगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 922 रुपये से बढ़कर 951 रुपये पहुंच गई है। शहर में करीब 3.08 लाख घरेलू गैस उपभोक्ता हैं और प्रतिदिन लगभग नौ हजार सिलेंडरों की खपत होती है। वहीं, 19 किलोग्राम वाले करीब 2500 कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों का उपयोग होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में किया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें