फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस में बगावत पर हाईकमान सख्त, बघेल बोले- नेतृत्व नहीं बदलेगा, चन्नी गुट पर बढ़ा दबाव

Thu, 09 Jul 2026 02:22 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हाईकमान से सलाह मशविरे के बाद पंजाब कांग्रेस में चल रही बगावत पर प्रदेश प्रभारी बघेल के स्पष्ट रूख से बागी नेता थोड़े दबाव में आ गए हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि पंजाब में नेतृत्व और गठित की गई चुनावी कमेटियों के फैसले पर कोई परिवर्तन नहीं होगा। बघेल के इस कड़े संदेश के बाद बागी गुट में खासी हलचल का माहौल है। नाराज नेताओं को यह भी संकेत दे दिए गए हैं कि हाईकमान के फैसले को न मानने वाले नेता हाशिये पर कर दिए जाएंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में वे टिकट की रेस से बाहर भी हो सकते हैं। राहुल गांधी ने भी फरवरी माह में पंजाब दौरे के दौरान बरनाला में मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों को दो टूक कह दिया था कि पार्टी में एकजुट होकर रहना होगा अन्यथा उन्हें बाहर बैठा दिया जाएगा। उधर, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी गुट के कई नेता बुधवार को पंजाब प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने प्रदेश प्रभारी बघेल से मुलाकात भी की। इनमें कई पूर्व विधायक शामिल रहे। उधर, कुछ एक वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों व पूर्व स्पीकर से मिलने बघेल भी उनके घर पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें