पंजाब में हीट वेव का प्रकोप शुरू हो गया। 41 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा। पंजाब के तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 3.2 डिग्री ऊपर हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक लुधियाना में हीट वेव की स्थिति दर्ज की गई। लुधियाना का पारा 39.4 डिग्री दर्ज किया गया और यह सामान्य से 3.9 डिग्री ऊपर रहा। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों के लिए पंजाब में हीट वेव चलने का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक इससे पंजाब के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।