फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GMSH-16 डाइट घोटाला: CBI-विजिलेंस की 5 घंटे पूछताछ, करोड़ों के घपले की जांच तेज

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Thu, 30 Apr 2026 01:51 PM IST

चंडीगढ़ जीएमएसएच-16 में सामने आए डाइट घोटाले में सीबीआई और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने अस्पताल पहुंचकर करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। सुबह 11 बजे से शुरू हुई कार्रवाई शाम चार बजे तक चली। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों, दो अकाउंट ऑफिसरों और डाइट विभाग से जुड़े कई कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए। पूछताछ की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। सूत्रों के मुताबिक, जांच यहीं नहीं रुकी। देर शाम कुछ अधिकारियों को उनके घरों से दोबारा अस्पताल बुलाकर पूछताछ की गई। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर किस स्तर पर मिलीभगत हुई और कैसे टेंडर में तय राशि से कई गुना अधिक भुगतान कर दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें