फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा, ठंड और पराली का संकट, पंजाब की हवा 200+ AQI तक पहुंची

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Mon, 17 Nov 2025 02:09 PM IST

पंजाब में अब घना कोहरा पड़ने लगा है। कोहरे की वजह से अमृतसर में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में सामान्य से 2.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम 5.6 डिग्री के तापमान के साथ फरीदकोट ठंडा रहा। मौसम विभाग ने आने वाले छह दिन मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ मौसम में ठंडक बढ़ेगी। सूबे के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना हुआ है। लेकिन अमृतसर, लुधियाना व पटियाला का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 29.6 डिग्री का पारा मानसा का दर्ज किया गया। पंजाब में पराली रोज जल रही है और प्रदूषण भी फैल रहा है। हालांकि पिछले कुछ साल के मुकाबले मामले कम दर्ज हुए हैं लेकिन शून्य जैसी स्थिति कभी आएगी ऐसा लगता नहीं। रविवार को कुल 95 मामले दर्ज किए गए। अब तक इस सीजन में 4972 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। हवा इस बार भी खराब है लेकिन गनीमत ये है कि एक्यूआई 200 से 250 के दायरे तक ही सीमित है। सबसे खराब हवा मंडी गोबिंदगढ़ व रूपनगर की रही जहां का एक्यूआई क्रमश: 225 और 213 रहा। इसके अलावा खन्ना का 191, लुधियाना का 159, जालंधर का एक्यूआई 147, पटियाला का 142, बठिंडा का 139 और अमृतसर का 121 दर्ज किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें