फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूटा सिंह पर टिप्पणी को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे वडिंग ने माफी मांगी

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 04 Nov 2025 06:09 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत बूटा सिंह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए प्रतिद्वंद्वी दलों द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सोमवार को बिना शर्त माफी मांग ली। तरनतारन विधानसभा उप-चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करते हुए वडिंग ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के बारे में कुछ ऐसी टिप्पणी कीं, जिससे अन्य दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने कांग्रेस नेता की टिप्पणियों का स्वतः संज्ञान लिया और उन्हें छह नवंबर को आयोग के समक्ष पेश होने को कहा। बाद में, वडिंग ने स्पष्ट किया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता बूटा सिंह उनके लिए पिता तुल्य थे और वह कभी भी उनका या किसी और का अनादर नहीं कर सकते। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग द्वारा मामले का संज्ञान लेने और उन्हें तलब करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, मैं पुनः पुष्टि करता हूं और दोहराता हूं कि मेरा स्वर्गीय सरदार बूटा सिंह जी के प्रति अनादर करने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन अगर किसी को ठेस पहुंची है तो मैं बिना शर्त माफी मांगता हूं। पंजाब के वित्त मंत्री और वरिष्ठ आप नेता हरपाल सिंह चीमा, भाजपा नेता तरुण चुघ और विजय सांपला ने बूटा सिंह के खिलाफ वडिंग की टिप्पणी की निंदा की।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें