फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ PGI ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर से मारपीट, रेजिडेंट डॉक्टरों ने FIR की मांग की

Tue, 07 Jul 2026 01:43 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

चंडीगढ़ पीजीआई के एडवांस्ड ट्रॉमा सेंटर (एटीसी) में सोमवार सुबह मरीज के परिजनों और न्यूरोसर्जरी विभाग के एक सीनियर रेजिडेंट के बीच कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद पीजीआई में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टरों में नाराजगी फैल गई। एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एआरडी) ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी परिजनों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, सीनियर रेजिडेंट सोमवार सुबह एडवांस्ड ट्रॉमा सेंटर में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान एक मरीज के परिजनों के साथ किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और डॉक्टर के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल दोनों पक्ष सेक्टर-11 थाना पुलिस के समक्ष मौजूद हैं और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद एआरडी अध्यक्ष डॉ. विष्णु जिंजा ने कहा कि ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों पर हिंसा पूरी तरह अस्वीकार्य है। इस तरह की घटनाएं न केवल डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं, बल्कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को भी प्रभावित करती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें