फिरोजपुर के विधानसभा जीरा के ब्लाक मक्खू में सोमवार को दो बदमाशों ने गोलियां दागकर एक दुकानदार की हत्या कर दी है। मृतक की पहचान गुरचरण सिंह काला गाबा के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि दुकान पुलिस थाना से लगभग चार सौ मीटर दूर थी। सूचना के बाद पहुंचे पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि वे मक्खू का बाजार बंद कर दुकानदार थाने के समक्ष धरना देंगे। कुलबीर ने कहा कि पीड़ित परिवार तब तक ना तो पोस्टमार्टम और ना ही अंतिम संस्कार करेगा जब तक पुलिस आरोपियों को काबू नहीं कर लेती है।