फिरोजपुर शहर टाहली मुहल्ला स्थित बिट्टू बहल कन्फेक्शनरी की दुकान से तीन चोर दुकान का शटर तोड़कर 72000 रुपये गले से चुरा कर फरार हो गए। दुकानदार मलिक ने बताया कि यह घटना सुबह 4:00 बजे की है। बाइक पर तीन चोर आए और दो बाहर खड़े रहे, एक चोर शटर तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुआ। गले में से 72000 रुपये की नगदी चुराकर ले गए। दुकानदार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में देखा गया तो आरोपियों के पास असलहा भी था। दुकानदार का कहना है कि इन दिनों फिरोजपुर में बहुत चोरियां हो रही है। पुलिस चोरों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। इस तरह से दुकानदार बहुत परेशान है। उनका काफी नुकसान हो रहा है। उसने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों पर नकेल कैसी जाए और जल्द से जल्द चोर पकड़कर उनकी चोरी हुई नगदी वापस करवाई जाए।