मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की गैंगस्टर धमकी वाली बयानबाजी को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है। मान ने सीधा आरोप अकाली दल पर लगाया है। रविवार को सीएम मान जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए अपने गांव मंगवाल में मतदान करने पहुंचे थे। मतदान के बाद मान ने पत्रकारों से कहा कि यदि पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को गैंगस्टर से धमकी मिल रही है तो यह काम अकाली दल का है। अकाली दल ने ही गैंगस्टरों को प्रमोट किया है और उन्हें टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) विकास व काम के आधार पर वोट मांग रही है, जबकि तमाम विरोधी दल धर्म, जाति और पंथ के आधार पर अपने सियासी स्वार्थ साध रहे हैं।उन्होंने दावा किया कि पंजाब के लोग अब विकास की राजनीति को अपना रहे हैं।