फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Skating Rink: सेक्टर-10 रिंक में स्केटिंग सीख रहे युवा, युवराज सिंह भी कर चुके अभ्यास

Thu, 07 May 2026 05:12 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित स्केटिंग रिंक में इन दिनों युवाओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में बच्चे और युवा रोजाना यहां स्केटिंग सीखने और अभ्यास करने पहुंच रहे हैं। सुबह और शाम के समय खिलाड़ी अपने निर्धारित समय पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। स्केटिंग रिंक के कोच रोहित रंधावा ने बताया कि यह शहर का सबसे पुराना स्केटिंग रिंक है। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद भी यहीं से स्केटिंग सीखी थी। उस दौरान भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह भी इस रिंक में स्केटिंग किया करते थे। रंधावा ने बताया कि इस रिंक से जुड़ी इनलाइन हॉकी टीमें देश और विदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। हाल ही में यहां आयोजित स्केट इंडिया 2026 प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों की टीमों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों को बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए बड़ा मंच प्रदान करती हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें