फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: PGI चंडीगढ़ में आंखों की सर्जरी 80% घटी, 3 महीने से 7 OT बंद

Wed, 12 Aug 2026 01:41 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGI) में फायर सेफ्टी के काम के चलते आंखों की सर्जरी प्रभावित हो रही है। एडवांस आई सेंटर की चौथी मंजिल पर बने ऑपरेशन थिएटर कॉम्प्लेक्स में रिनोवेशन का काम चल रहा है। इसके कारण पिछले करीब तीन महीने से सात OT बंद हैं। सामान्य दिनों में यहां रोजाना 90 से 100 आंखों की सर्जरी होती थी, लेकिन OT की क्षमता सीमित होने के कारण अब यह संख्या घटकर करीब 10 से 12 प्रतिदिन रह गई है। यानी सर्जरी में लगभग 80 फीसदी तक की कमी आई है। फिलहाल एक इमरजेंसी और एक डे-केयर OT में ही काम चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिनोवेशन का काम जून में शुरू हुआ था और इसे करीब एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, तीसरा महीना शुरू होने के बावजूद काम पूरा नहीं हो पाया है। इससे उन मरीजों की परेशानी बढ़ गई है, जिन्हें जांच और डॉक्टर की सलाह के बाद सर्जरी की तारीख मिल चुकी थी। OT की सीमित क्षमता के कारण सामान्य मरीजों को उपलब्ध स्लॉट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई मरीजों की निर्धारित तारीख आगे बढ़ने से इलाज का समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। PGI प्रशासन की ओर से काम जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल मरीजों को राहत का इंतजार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें