फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय ग्रेनेड हमला: 7 आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर भेजे गए

Thu, 09 Apr 2026 04:59 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में गिरफ्तार सातों आरोपियों को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनकी पहली योजना नवांशहर में हमला करने की थी, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण इसे बदल दिया गया। विदेशी हैंडलर के निर्देश पर उन्होंने चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय को निशाना बनाया। आरोपी बस स्टैंड से सेक्टर-33 पहुंचे और गूगल से लोकेशन खोजकर शाम करीब साढ़े चार बजे हमला किया। वारदात से पहले हैंडलर ने फोन पर ग्रेनेड चलाने की जानकारी दी। घटना के बाद आरोपी बस से खरड़ पहुंचे और फिर अलग-अलग शहरों में भागते रहे। बाद में रेवाड़ी में एजीटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि उन्हें दो लाख रुपये का लालच दिया गया था, लेकिन केवल 2-3 हजार रुपये ही मिले। पुलिस को रिमांड में और खुलासों की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें