फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हरमंदिर साहिब में बेअदबी की कोशिश नाकाम, युवक ने उठाई तलवार, सेवादारों ने दबोचा

Fri, 12 Jun 2026 05:45 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब परिसर में स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा गुरबख्श सिंह में एक युवक की ओर से बेअदबी की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के दौरान मौजूद सेवादारों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को काबू कर लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, करीब 35 वर्षीय युवक ने गुरुद्वारा परिसर में प्रवेश करने के बाद परिक्रमा की और उस स्थान पर पहुंच गया जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ चल रहा था। इसी दौरान उसने पावन स्वरूप के सामने रखी तलवार उठा ली। सेवादारों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे तुरंत पकड़ लिया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है तथा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि युवक की पहचान और उसके पीछे की पृष्ठभूमि का पता लगाने के लिए प्रशासन जांच कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें