फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: अफगान नागरिक समेत 7 गिरफ्तार, 10 हथियार, 5 किलो हेरोइन और 30 लाख नकद बरामद

Fri, 26 Jun 2026 12:46 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

अमृतसर शहरी पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान के दौरान सीमा पार संचालित अवैध हथियार, नशीले पदार्थ और हवाला नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अफगान नागरिक और नाबालिग सहित सात आरोपियों को काबू किया है।पुलिस ने इन आरोपियों से 10 अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं, जिनमें दो सब-मशीन गन भी शामिल हैं। इसके अलावा 5.048 किलोग्राम हेरोइन और हवाला कारोबार से जुड़ी 30.38 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों के संबंध विदेश में बैठे संचालकों से थे, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से नेटवर्क संचालित कर रहे थे। आरोपियों को विभिन्न स्थानों पर नशीले पदार्थ और हथियारों की खेप प्राप्त होती थी, जिन्हें आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि वित्तीय लेन-देन के लिए हवाला चैनलों का इस्तेमाल किया जा रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें