फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपर बादशाह से जुड़े क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिल्डिंग नियम उल्लंघन पर सील

Tue, 02 Jun 2026 07:10 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

चंडीगढ़ प्रशासन ने बिल्डिंग नियमों के उल्लंघन के मामले में मशहूर रैपर बादशाह से जुड़े एक क्लब को सील कर दिया। प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई लंबे समय से जारी बिल्डिंग वॉयलेशन और नियमों की अनदेखी के बाद की गई। जानकारी के अनुसार क्लब संचालकों को पहले भी कई बार नोटिस जारी किए गए थे। प्रशासन ने अवैध निर्माण हटाने और भवन को स्वीकृत नक्शे के अनुसार करने के निर्देश दिए थे, लेकिन तय समय सीमा के भीतर नियमों का पालन नहीं किया गया। इसके बाद एस्टेट ऑफिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्लब को सील कर दिया। प्रशासन का कहना है कि शहर में बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। सेक्टर-7 और सेक्टर-26 सहित कई क्लबों और बारों को पहले भी नोटिस जारी किए जा चुके हैं। हाईकोर्ट भी चंडीगढ़ की हेरिटेज और प्लानिंग व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपना चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें