फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर अमर भविष्य ज्योति 2026 में पंचकूला के 470 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sat, 30 May 2026 07:02 PM IST

सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अमर उजाला और चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस लांडरां के सौजन्य से भविष्य ज्योति 2026 समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस महाकुंभ में अमर उजाला साइंस ओलंपियाड के विजेताओं के साथ सीबीएसई, आईसीएसई और स्टेट बोर्ड की 10वीं व 12वीं परीक्षाओं में टॉप करने वाले पंचकूला जिले के 470 होनहार छात्र-छात्राओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के 34 स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों से खचाखच भरे हॉल में मुख्य अतिथि हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट जागृति सिंह और विशिष्ट अतिथि महापौर श्याम लाल बंसल मौजूद रहे। इसके साथ शिवालिक बोर्ड हरियाणा के चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर और दृष्टि आई हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ अशोक गुप्ता, बंतो कटारिया मौजूद रहीं। इन सभी ने कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्जवलित करके की। इस मौके पर विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम की शुरुआत अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के विजेताओं को मेडल प्रदान करके की गई। इसके बाद सीबीेएसई के 12वीं और फिर सीबीएसई दसवीं कक्षा के स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें