इस वक्त की 10 बड़ी खबरें
1
ट्रेन हादसे में मारे गए जुनैद के लिए बल्लभगढ़ में काली पट्टी बांधकर ईद मना रहा है पूरा गांव... सीट के लिए हुए झगड़े में 16 साल के जुनैद को चाकू से गोदकर मारा डाला गया था...
बल्लभगढ़ में ‘काली’ ईद
2
ईद पर डोनाल्ड ट्रंप ने तोड़ी 20 साल पुरानी परम्परा... व्हाइट हाउस में बंद करा दी इफ्तार पार्टी... बोले, मेरे और अमेरिका की तरफ से सबको ईद मुबारक...
व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी बंद
3
अमेरिका पहुंचकर गरजे पीएम मोदी, बोले - सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया ने भारत की ताकत को माना... विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की सक्रियता की तारीफ, बोले, विदेश मंत्रालय परदेस में बसे हर भारतीय के दिल के अब और करीब...
पीएम मोदी की अमेरिका में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’
4
पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद गूगल और वॉलमार्ट के सीईओ ने जताया भारत की आर्थिक नीतियों पर भरोसा, कहा- जीएसटी पर हैं हमारी भी निगाहें... GST है बिजनेस करने का नया तरीका...
भारत में GST पर दुनिया की निगाहें
5
यूपी में मंगलवार को पूरे हो जाएंगे योगी सरकार के 100 दिन... प्रमुख सचिव समेत शासन के कई अहम पदों पर हो सकते हैं फेरबदल... योगी सरकार रख सकती है अपना रिपोर्ट कार्ड
योगी के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड
6
गंगा सफाई को लेकर उमा भारती की बयानबाजी अब भी जारी, जमीनी हकीकत से दूर नमामि गंगे योजना पर उमा का दावा... 2018 तक गंगा को साफ करके दिखाएंगे...
सिर्फ बयानों से साफ होगी गंगा
7
एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने लखनऊ पहुंचकर सीएम योगी से की मुलाकात... विधायकों से की वोट देने की अपील...
लखनऊ में कोविंद का काफिला
8
कोलंबिया में 4 मिनट में डूब गया 4 मंजिला टूरिस्ट जहाज... 9 की मौत... 30 हुए लापता... मेडेलिन से करीब 45 किलोमीटर दूर हुआ हादसा... नाव में सवार थे 150 लोग....
4 मिनट में 4 मंजिला जहाज डूबा
9
पाकिस्तान में चीन के दम्पति के अपहरण के बाद चीनी नागरिकों की बढ़ाई गई सुरक्षा... अलग अलग परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनी लोगों के लिए 15 हजार पाकिस्तानी सैनिक तैनात... राष्ट्रपति कार्यालय ने जारी की सूचना...
पाकिस्तान में चीनी नागरिक खतरे में
और
10
हरियाणा की मनुषि चिल्लर बनीं मिस इंडिया 2017... मेडिकल स्टूडेंट मनुषि अब दिसंबर में मिस वर्ल्ड 2017 में इंडिया की तरफ से करेंगी भागीदारी
मनुषि बनीं मिस इंडिया 2017