फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आधार' पर अब स्वामी को ऐतराज समेत अभी तक की 10 बड़ी खबरें

Tue, 31 Oct 2017 01:01 PM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1
ममता बनर्जी के बाद बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने आधार की अनिवार्यता के खिलाफ उठाई आवाज, बताया सुरक्षा के लिए है खतरा, कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए संविधान पीठ गठित करने का किया है फैसला...
'आधार' पर अब स्वामी को ऐतराज
 
2
गुजरात विधानसभा पर अमर उजाला टीवी की स्पेशल कवरेज... देखिए, हार्दिक पटेल के अल्टीमेटम के बाद कैसे नर्म पड़ी कांग्रेस और पाटीदार समुदाय पर हार्दिक से पहले किन पांच पटेल नेताओं की रही मजबूत पकड़...
गुजरात के 5 पटेल 
 
3
हिमाचल प्रदेश पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर किया वार... कहा, हिमाचल की वीरभद्र सरकार ने कर्ज के पैसे का किया गबन...
अमित शाह का हिमाचल के माफिया पर वार
 
4
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिन पर पूरे देश में मनाया गया एकता दिवस... ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर बोले पीएम मोदी... सरदार पटेल को इतिहास से कभी ओझल नहीं होने दूंगा...
‘लौह पुरुष’ को विकास पुरुष का नमन
 
5
यूपी के मेरठ में सामने आई शर्मसार करनेवाली वारदात... नशे में धुत्त युवक ने 100 साल की बुजुर्ग महिला से किया रेप... पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार...
यूपी को शर्मसार करती खबर
 
6
दिल्ली में आवारा कुत्तों के रहने की एकमात्र जगह को MCD ने तोड़ा... तकरीबन 400 कुत्ते हुए बेघर... ‘डॉग लेडी’ के नाम से मशहूर प्रतिमा देवी ने बनवाया था डॉग शेल्टर होम...
दिल्ली में 400 कुत्ते ‘बेघर’
 
7
दिल्ली में अमर उजाला कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी अवार्ड समारोह का आयोजन... सात नामी कंपनियों को उनकी सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी निभाने के लिए अमर उजाला सीएसआर अवार्ड से किया गया सम्मानित...
सामाजिक जिम्मेदारियों का सम्मान

8
सऊदी अरब में महिलाओं के अधिकारों को लेकर एक और बड़ा ऐलान... अगले साल से परिवार के साथ स्टेडियम में जा सकेंगी महिलाएं... इससे पहले महिलाओं के कार ड्राइव करने पर भी बदले गए थे नियम...
सऊदी में महिलाओं के अच्छे दिन
 
9
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर अमर उजाला टीवी स्पेशल में देखिए उनका आखिरी भाषण... और हत्या के वक्त की पल पल की तस्वीर...
इंदिरा के आखिरी पल
 
10
और, चातुर्मास के बाद जाग उठे हैं भगवान विष्णु, देवोत्थानी एकादशी के साथ ही शुरू हुए सारे शुभ कार्य, लेकिन कैसे बचें आज अनर्थ से, देखिए अमर उजाला टीवी की खास रिपोर्ट
शयन से जागे विष्णु हरेंगे सारे कष्ट
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें