फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री सपत्नी पहुंचे रामानुजगंज, बाबा बैजनाथ धाम कांवरिया सेवा समिति के सेवा कार्य में हुए शामिल

Digvijay Singh Updated Tue, 29 Jul 2025 01:36 PM IST

बलरामपुर रामानुजगंज बाबा बैजनाथ धाम कांवरिया सेवा समिति के द्वारा श्रावण महीने में झारखंड के बाबा बैजनाथ धाम जाने वाले कावड़ यात्रियों के रूकने एवं भोजन की निशुल्क व्यवस्था नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में की गई है जहां आज बाबा बैजनाथ धाम जाने के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सपत्नी रुके। उन्होंने सेवा कार्यों की जमकर सराहना की। नगर मांगलिक भवन में बाबा बैजनाथ धाम कांवरिया सेवा समिति के प्रमुख एवं नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में नगर वासियों के द्वारा आतिशबाजी फुल माला के साथ स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया गया। नगर के पुजारीयो के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शंख ध्वनि के के साथ स्वास्थ्य मंत्री को विधि विधान से भगवान भोलेनाथ की मांगलिक भवन में पूजा अर्चना कराई गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सीमा पर कन्हर नदी के तट पर स्थित रामानुजगंज में सेवा, श्रद्धा, समर्पण भाव से नगर वासियों के द्वारा कावड़ यात्रियों की सेवा की जा रही है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ दूर दराज गांव एवं शहर से लोग 200 से 700 किलोमीटर दूरी तय करके रामानुजगंज तक पहुंचते है।यहां पर जिस प्रकार से एक साथ 300 से अधिक लोगों के लिए भोजन एवं रुकने की प्रतिदिन व्यवस्था की जा रही है इससे कावड़ यात्रियों को बहुत राहत मिल रही है एवं उनके आगे की रास्ता आसान हो रहा है। बाबा बैजनाथ धाम कावर सेवा समिति के प्रमुख एव नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि नगर वासियों के सहयोग से यहां यह व्यवस्था संचालित हो रही है। हम सब का सौभाग्य है की कावड़ यात्रियों की सेवा का मौका हमें मिल रहा है एवं उत्साह के साथ कावड़ यात्री यहां रुक रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें