बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां अज्ञात बदमाश ने महिला इंजीनियर को घर में बंद कर जिंदा जला दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। उसकी मां ने चप्पल देखकर शव की शिनाख्त की है। महिला इंजीनियर सरिता देवी मनरेगा में जेई थीं और मुरौल में पोस्टेड थी।