उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से सनसनीखेज खबर सामने आई है। शहर के स्टेशन रोड पर बुधवार सुबह पति ने उस्तरा से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या में इस्तेमाल उस्तरा बेड के नीचे मिला। मृतका के पिता ने दामाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने घटनास्थल छानबीन की।