समाजवादी पार्टी से छह साल के निष्कासन के बाद रामगोपाल यादव ने पत्र के जरिये अपनी बात कही। उन्होंने लिखा है कि पार्टी से निकाले जाने को कोई दुख नहीं है लेकिन जो आरोप लगाए गए हैं उससे आहत हूं। हालांकि, सीएम अखिलेश का समर्थन करता रहूंगा। मुलायम सिंह के बारे कहा कि वो गलत लोगों से घिरे हुए हैं।