फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indira Marathon 2025: प्रयागराज में आयोजित इंदिरा मैराथन में 70 वर्षीय कैंसर सर्जन ने लगाई दौड़

Wed, 19 Nov 2025 06:20 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

प्रयागराज के जाने माने कैंसर सर्जन डॉ. वीएम मिश्र ने भी अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन में हिस्सा लिया। आनंद भवन से दौड़ते हुए वह नए पुल से होते हुए नैनी तक गए लेकिन वहां पहुंचकर उनका हिम्मत जवाब दे गया। अमर उजाला से बातचीत करते हुए डॉ. मिश्र ने कहा कि वह लगभग 20 बार इंदिरा मैराथन में हिस्सा ले चुके हैं। वह सन 2002 से इंदिरा मैराथन में दौड़ लगा रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले उनका चौथा स्थान आया था। इस बार वह 41 किलोमीटर की रेस में सिर्फ 19 किमी ही जा सके। कहा कि यह उनका अंतिम मैराथन था। 70 साल के डॉ. मिश्र ने कहा कि बढ़ती उम्र के चलते उन्हें अब दौड़ने में दिक्कत हो रही है। हालांकि वह मार्निंग वॉक में दौड़ना फिलहाल जारी रखेंगे। नए धावकों और जिम जाने वालों के लिए उन्होंने कई टिप्स भी दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें