फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA Inter Topper 2025: जयपुर की नेहा खानवानी बनीं ऑल इंडिया रैंक-1, रचा इतिहास

Wed, 05 Nov 2025 05:37 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया यानी (ICAI) ने CA इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर की नेहा खानवानी ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर शहर व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

नेहा खानवानी ने कुल 505 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने मालवीय कॉन्वेंट स्कूल से 12वीं की परीक्षा 97.8% अंकों के साथ पास की। इसके बाद उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी को कैरियर के रूप में चुनते हुए तैयारी शुरू की। मूल रूप से जयपुर की रहने वाली नेहा ने सीए फाउंडेशन परीक्षा में 400 में से 319 अंक प्राप्त हुए थे। इसके बाद उन्होंने CA इंटर की तैयारी में खुद को झोंक दिया। 

नेहा ने CA इंटरमीडिएट की दोनों ग्रुप की परीक्षा एक साथ दी थीं। ग्रुप-1 में  244 अंक तो वहीं, ग्रुप 2 में 261 अंक प्राप्त कर कुल 505 अंक हासिल किया। नेहा ने 505 अंक प्राप्त कर देशभर में टॉप कर दिया है। उनके परिणाम ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है।

नेहा अब CA फाइनल की तैयारी में जुट गई हैं। उनका सपना एक सफल चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर समाज में अपनी पहचान बनाना है। आगे चलकर वह ऑडिट और टैक्स कंसल्टिंग के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें