फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी के छतरपुर एसपी से पति ने लगाई गुहार, मुझे मेरी पत्नी वापस चाहिए

वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम Updated Thu, 17 Feb 2022 06:17 PM IST

मध्य प्रदेश के छतरपुर में अजीब मामला सामने आया है। छतरपुर एसपी को उत्तर प्रदेश के बांदा में रहने वाले शख्स ने शिकायत की है कि "मेरी पत्नी सुंदर है, स्मार्ट है। वह पढ़ी-लिखी भी है। इस वजह से साथ नहीं रहना चाहती। मुझे मेरी पत्नी वापस चाहिए। पति नंदू का कहना है कि शादी के तीन दिन बाद पत्नी मायके गई थी। तब से लौटने को तैयार ही नहीं है क्योंकि वह उसकी तरह सुंदर नहीं है। जब वह अपनी पत्नी को लेने उसके घर गया तो उसने सीधे-सीधे इनकार कर दिया। इतना ही नहीं गिड़गिड़ाने की नौबत आई तो ससुराल के लोगों ने उसे एक कमरे में बंद कर जमकर पीटा।
उसने अपने आवेदन में पत्नी को वापस दिलाने और मारपीट करने वाले ससुराल के लोगों पर कार्रवाई की मांग की है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें