फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल की मासूम की लाश को रात भर गोद में लिए बैठी रही महिला

Fri, 02 Sep 2016 08:11 PM IST
वीडियो डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली

यह मामला मेरठ के जिला अस्पताल का है। सरकारी तंत्र को मुंह चिढ़ाती हुई इस व्यवस्था पर यह करारा प्रहार है। जनपद बागपत के गांव निवाडा की रहने वाली महिला अपने बुखार से पीड़ित 3 साल की मासूम को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। लेकिन यहां उसका समुचित इलाज नहीं हुआ जिससे बच्ची की मौत हो गई। विडंबना यह है कि उसकी लाश को वापस निवाड़ा ले जाने के लिए टैक्सी वाले ढाई हजार रुपए मांग रहे थे। लेकिन महिला के पास इतने पैसे मौजूद नहीं थे। अस्पताल प्रशासन ने महिला की कोई मदद नहीं की और महिला पूरी रात अपने 3 साल की मासूम को लेकर जिला अस्पताल में इमरजेंसी के गेट पर बैठी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें