सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं के लिए 2025 शानदार वर्ष रहा। दोनों ही धातुओं की कीमतों में भारी वृद्धि हुई। वर्ष के शुरू में सोने की कीमत लगभग 71 हजार 500 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो 2025 के अंतिम सोमवार को बढ़कर 1 लाख 39 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। यानी लगभग 80 प्रतिशत की वृद्धि। जानकारों का मानना है कि 2026 में दोनों धातुओं की कीमतें और बढ़ने के आसार हैं, क्योंकि निकट भविष्य में अमेरिकी टैरिफ में बढ़ोतरी के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी के कोई संकेत नहीं हैं। सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि का एक और महत्वपूर्ण कारण 2025 में अमेरिकी फेडरल रिजर्व का बार-बार ब्याज दरों में कटौती करना भी है। इससे इन धातुओं जैसी गैर-लाभकारी संपत्तियों को फायदा हुआ। जानकारों के मुताबिक उभरते बाजारों में बढ़ती मांग भी आने वाले वर्ष में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल को बढ़ावा देगी।