Delhi Election Congress Candidates List: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची मंगलवार देर रात जारी कर दी है। दूसरी सूची में पार्टी ने 26 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। दूसरी सूची में पार्टी ने उन नेताओं के नामों को विशेष प्राथमिकता दी है, जो अपने क्षेत्रों में मजबूत पकड़ रखते हैं। इसके साथ ही पार्टी ने अब तक 47 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है।