कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है न कि कांग्रेस की तरह तानाशाही। यही कारण है कि भाजपा कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने से पहले अच्छे से सोच रही है और विस्तार से बात कर रही है।