बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया के बड़े काकलेड व अन्नापुर के जंगलों में हुई मुठभेड़ में 11 वर्दीधारी महिला व 20 वर्दीधारी पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किये गए हैं। हालांकि अभी मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं की गई है। सूत्रों की मानें तो इस मुठभेड़ में कुछ बड़े नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। पुलिस सुरक्षा बल ने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 31 नक्सलियों को मार गिराया है।