फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru Delivery Boy Incident: बंगलुरू में एक कपल ने गुस्से में आकर डिलीवरी बॉय को कुचला

Thu, 30 Oct 2025 04:00 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

बंगलूरू से वारदात की एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा। यहां एक कलारीपयट्टू मार्शल आर्ट प्रशिक्षक और उसकी पत्नी को हत्या के आरोप में गिरफ्ताप किया गया है। दरअसल, कपल को फूड डिलीवरी एजेंट की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसे सड़क पर जानबूझकर की गई गुस्से की घटना (रोड रेज) बताया है।

बता दें, 25 अक्तूबर की रात को वारदात को अंजाम दिया गया। इस वारदात से पूरा शहर दंग रह गया। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दंपति ने मामूली टक्कर के बाद जानबूझकर अपनी कार से पीड़ित की स्कूटी में टक्कर मारी। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों की पहचान मनोज कुमार (32 वर्षीय) और उसकी पत्नी आरती शर्मा (30 वर्षीय) के रूप में की है। 

आरोपी मनोज केरल का रहने वाला है, जबकि उसकी पत्नी जम्मू-कश्मीर की रहने वाली है। दोनों की शादी को पांच साल हुए हैं। आरोपियों को तब गिरफ्तार किया गया, जब जांचकर्ताओं ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पाया कि उनकी कार ने दो किलोमीटर तक पीड़ित की स्कूटी का पीछा किया और उस पर टक्कर मारी।  

24 वर्षीय पीड़ित दर्शन केम्बट्टल्ली का रहने वाला था और फूड डिलीवरी एजेंट था। कार के पीछे से स्कूटी को टक्कर मारने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ स्कूटी पर बैठा उसका दोस्त वरुण घायल हो गया। दर्शन अविवाहित था और उसके घर में अब माता-पिता और बहन हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें