इमारत पर चलता यह बुलडोजर मौलाना तौकीर रजा के करीबी आरिफ के रसूख को मिट्टी में मिला रहा है। यह वीडियो बरेली की है, जहां 26 सितंबर को बवाल हुआ था। बवाल के बाद बरेली में कई बार योगी सरकार का बुलडोजर गरजा है। इस बार प्रशासन ने तौकीर के करीबी आरिफ के शोरूम समेत 16 दुकानों को मिट्टी में मिला दिया है।
दोनों जगह की कार्रवाई के बीच कानून व्यवस्था को देखते हुए मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। एडीएम सिटी के नेतृत्व में बीडीए के बुलडोजरों ने शनिवार सुबह 11 बजे से शोरूम और दुकानों को ढहाना शुरू किया, दोपहर बाद सभी दुकानें ढह गई थीं। यहां तीन बुलडोजर लगे थे, जबकि शोरूम को ढहाने का काम दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ, जो देर शाम तक चला।